Bihar Police Exam 2025 : Bihar Gk

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Police Exam 2025 : Bihar Gk

बिहार की प्रमुख नदियाँ 

बिहार में बहने वाली प्रमुख नदियों में गंगा, सोन, गंडक , कोसी , घागरा ,सरयू , महानंदा, बागमती, अजय, सकरी आदि प्रमुख है जिनके बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित दी गयी है

बिहार की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल

गंगा नदी – गंगोत्री हिमनद (उत्तराखंड)

सोन नदी – अमरकण्टक (मध्य प्रदेश)

गंडक नदी – अन्नपूर्णा पर्वत (नेपाल)

कोसी नदी – गोसाई नाथ (नेपाल)

घाघरा (सरयू) नदी – मापचोचुंग हिमनद

कर्मनाशा नदी – कैमूर की पहाड़ी

महानंदा नदी – मकलदिया राम पहाड़ी, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)

बागमती नदी – महाभारत श्रेणि (नेपाल)

बूढ़ी गंडक नदी – सोमेश्वर पहाड़ी

फल्गु नदी – छोटा नागपुर का पठार

अजय नदी – बटपाड़ (जमुई)

बिहार में नदियों के किनारे बसे प्रमुख शहर

शहर – नदी का नाम

पटना – गंगा नदी

बक्सर – गंगा नदी

मोकामा – गंगा नदी

भागलपुर – गंगा नदी

मुंगेर – गंगा नदी

हाजीपुर – गंडक नदी

सोनपुर – गंडक नदी

मुजफ्फरपुर – गंडक नदी

गया – फल्गु नदी

भारत में नदियों पर बसे प्रमुख शहर

क्र:सं: 1

नगर – आगरा

नदियां – यमुना नदी

क्र:सं: 2

नगर – बद्रीनाथ

नदियां – अलकनंदा

क्र:सं: 3

नगर – इलाहाबाद

नदियां – गंगा, यमुना नदी

क्र:सं: 4

नगर – दिल्ली

नदियां – यमुना नदी

क्र:सं: 5

नगर – फिरोजपुर

नदियां – सतलुज नदी

क्र:सं: 6

नगर – हरिद्वार

नदियां – गंगा नदी

क्र:सं: 7

नगर – कानपुर

नदियां – गंगा नदी

क्र:सं: 8

नगर – कुर्नूल

नदियां – तुंगभद्रा नदी

क्र:सं: 9

नगर – सोकोवा घाट

नदियां – ब्रह्मपुत्र नदी

क्र:सं: 10

नगर – पटना

नदियां – गंगा नदी

क्र:सं: 11

नगर – श्रीनगर

नदियां – झेलम नदी

क्र:सं: 12

नगर – सूरत

नदियां -ताप्ति नदी

क्र:सं: 13

नगर – विजयवाड़ा

नदियां -कृष्णा नदी

क्र:सं: 14

नगर – पंढरपुर

नदियां -भीमा नदी

क्र:सं: 15

नगर – बरेली

नदियां -रामगंगा नदी

क्र:सं: 16

नगर – ओरछा

नदियां – बेतवा नदी

क्र:सं: 17

नगर – उज्जैन

नदियां – शिप्रा नदी

क्र:सं: 18

नगर – अयोध्या

नदियां -सरयू नदी

क्र:सं: 19

नगर – कोलकाता

नदियां -हुगली नदी

क्र:सं: 20

नगर – लखनऊ

नदियां – गोमती नदी

क्र:सं: 21

नगर – डिब्रूगढ़

नदियां – ब्रहमपुत्र नदी

क्र:सं: 22

नगर – गुवाहाटी

नदियां – ब्रहमपुत्र नदी

क्र:सं: 23

नगर – जबलपुर

नदियां – नर्मदा नदी

क्र:सं: 24

नगर – कोटा

नदियां – चंबल नदी

क्र:सं: 25

नगर – कटक

नदियां – महानदी

क्र:सं: 26

नगर – नासिक

नदियां – गोदावरी

क्र:सं: 27

नगर – संबलपुर

नदियां – महानदी

क्र:सं: 28

नगर – श्रीरंगपट्टनम्

नदियां – कावेरी नदी

क्र:सं: 29

नगर – वाराणसी

नदियां – गंगा नदी

क्र:सं: 30

नगर – लुधियाना

नदियां – सतलुज नदी

क्र:सं: 31

नगर – हैदराबाद

नदियां – मूसी नदी

क्र:सं: 32

नगर – मथुरा

नदियां -यमुना नदी

क्र:सं: 33

नगर – जमशेदपुर

नदियां – स्वर्ण रेखा नदी

क्र:सं: 34

नगर – अहमदाबाद

नदियां – साबरमती नदी

गंगा नदी

गंगा नदी भागीरथी के नाम से उत्तराखंड में स्थित गंगोत्राी हिमनद निकलती है। देवप्रयाग में भागीरथी व अलकनंदा के संगम के बाद इसे गंगा के नाम से जाना जाता है
गंगा नदी चौसा (बक्सर) के समीप बिहार में प्रवेश करती है बिहार में इस नदी की लंबाई लगभग 445 किलोमीटर है, और भारत में इसकी कुल लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर है
बिहार में गंगा की सहायक नदियाँ निम्नलिखित है
उत्तर की ओर मिलने वाली प्रमुख नदियां – घाघरा ,बागमती, कमला बलान,गंडक , बूढ़ी गंडक, महानंदा
दक्षिण की ओर से मिलने वाली प्रमुख नदियां – सोन, कर्मनाशा , पुनपुन ,घघर , फल्गु, क्यूल

सोन नदी

सोन नदी का उद्गम अमरकण्टक (मध्य प्रदेश) से होता है।
यह रोहतास जिले से बिहार में प्रवेश करती है तथा पटना के समीप गंगा नदी में दाहिनी ओर से मिलती है
गोपद, कन्हर, उत्तरी कोयल तथा रिहन्द इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

गंडक नदी

गंडक नदी नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत से निकलती है और बिहार राज्य में हाजीपुर के पास गंगा नदी में मिल जाती है
गंडक नदी की कुल लंबाई 307 किलोमीटर है | बिहार में इसकी लंबाई 120 किलोमीटर है|

कोसी नदी

कोसी नदी गोसाई नाथ नेपाल से निकलती है और बिहार के कुर्सेला नामक स्थान में गंगा से मिल जाती है
कोसी नदी को नेपाल में सप्त कौशिक के नाम से जाना जाता है
यह नदी अपना मार्ग बदलने के लिये प्रसिद्ध है। इस नदी में प्रतिवर्ष आने वाली भीषण बाढ़ के कारण इसे ‘बिहार का
शोक’ कहा जाता है।
कोसी नदी की कुल लम्बाई 720 किमी है

घाघरा (सरयू) नदी

घाघरा नदी तिब्बत के पठार पर मानसरोवर झील के पास स्थित मापचोचुंग हिमनद से निकलती है और बिहार में छपरा के निकट गंगा में मिल जाती है
घाघरा नदी को सरयू तथा करनाली के नाम से भी जाना जाता है
बिहार में इस नदी की लम्बाई 83 किमी तथा कुल लम्बाई 1180 किमी है

कर्मनाशा नदी

यह नदी कैमूर जिले के अखाड़ा व भगवानपुर स्थित कैमूर की पहाड़ी से निकलती है और चौसा के समीप गंगा नदी में मिल जाती है

महानंदा नदी

महानंदा नदी दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) स्थित मकलदिया राम पहाड़ी से निकलती है और बिहार के कटिहार में गंगा नदी से मिल जाती है
इस नदी की कुल लम्बाई 307 किमी है

बागमती नदी

बागमती नदी नेपाल में स्थित हिमालय की महाभारत श्रेणियों से निकलती है

इस नदी के तट पर काठमांडू अवस्थित है। नेपाल का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल पशुपतिनाथ मंदिर भी इसी के किनारे स्थित है
नेपाल के बाद यह नदी बिहार में प्रवेश करती है इसकी कुल लम्बाई 597 किमी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top